
गणेश देखने के बहाने महिलाओं से करता था गन्दी हरकत, जब गांव वालों ने किया मना तो पंडाल में मारा चाकू
रायपुर . छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध भविष्य के लिए प्रश्न चिन्ह बनते जा रहा है। राजधानी से लगे कबीरधाम जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे दिनदहाड़े समाज के सामने अंजाम दिया गया है।ग्राम खैरझिटी में बीती रात एक युवक ने विवाद के बीच एक अन्य युवक के सीने में चाकू घोप दिया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाली थाना के बाजार चारभाठा चौकी अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में सोमवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच गांव के ही रमेश धुर्वे (25) की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी मुकेश सतनामी(25) और एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार घटना गांव में बालिकायों से छेड़छाड़ करने के विवाद को लेकर हुआ था। जानकारी के अनुसार ग्राम बंदौरा निवासी मुकेश सतनामी अपने नाबालिग दोस्त के साथ पास के ही गांव खैरझिटी जाता है और वहां पर बालिका और युवतियों से छेड़कानी करता था। यह सिलसिला कई दिनों से चलता रहा । सोमवार की रात को भी यह युवक गांव में घूम रहे थे। इस दौरान खैरझिटी गांव के कुछ लकड़ों ने इन्हें टोका।
टोकने की बात को लेकर विवाद काफी बढ़ गया। बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद बंदौरा निवासी युवक मुकेश चाकू लेकर फिर खैरझिटी गांव पहुंचा और गणेश पंडाल के पास मौजूद लड़कों से विवाद करने लगा। इसी दौरान रमेश धुर्वे के सीने में आरोपी ने चाकू घोप दिया। चाकू हृदय के ऊपर से लगा, जिससे युवक छटपटाने लगा। वहीं आरोपी युवक और उसका नाबालिग साथी वहां से फरार हो गए ।
पंडाल में उपस्थित अन्य लड़कों ने संजीवनी 108 को बुलाया। रास्ते में 112 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना के दूसरे दिन चारभाठा चौकी पुलिस ने आरोपी मुकेश सतनामी और उसके नाबालिग दोस्त को पूछताछ के चौकी लेकर पहुंचे। सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया है।
वर्जन
युवक पर चाकू से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। धारा 302 के तहत आरोपी युवक और उसके एक साथ को गिरफ्तार किया।
नितिन तिवारी, चौकी प्रभारी (बाजार चारभाठा)
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
11 Sep 2019, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.