26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

हत्या का जुर्म दर्ज कर बागबहार पुलिस ने शुरू की जांच, पलंग में मिली महिला की लाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 9 Sep 2019, 6:14 PM IST

महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत, हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जशपुरनगर. महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के बागबहार थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के कुकूरभूंका गांव का निवासी दिनेश मांझी की पत्नी महेश्वरी मांझी कुछ दिनों से सर्दी और बुखार की बीमारी से पीड़ित थी। प्रार्थी दिनेश के मुताबिक उसने भेलवांटोली के एक दुकान से दवा खरीद कर दी थी। इससे मृतिका को कुछ राहत मिली थी। लेकिन दो दिन पूर्व बारिश में भीग जाने की वजह से वह पुनरू बीमारी की चपेट में आ गई।

SBI Recruitment 2019: देश भर के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, SBI में निकली बम्पर भर्ती

घटना दिनांक 9 जुलाई का घर से खाना खा कर दिनेश बाजार की ओर जाल खरीदने गया। वापस आने पर पत्नी को घर के पलंग पर सोया हुआ पाया। उसने महेश्वरी को उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी। पड़ोसियों की मदद से दिनेश ने मुंह में पानी डाल कर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन मृतिका इस वक्त तक दम तोड़ चुकी थी।

देश के 240 गांव सरकार के लिए आज भी बनी हुई है अबूझ पहेली, जानिए क्यों

घटना की सूचना पर बागबहार पुलिस ने मर्ग कायम किया था। पुलिस जांच के बाद माहेश्वरी की मौत को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच के लिए बिन्दु भी तय किए गए हैं। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Aslo Read this:-

अंतागढ़ चुनाव कांड के पीछे है रमन, मूणत, अजीत और अमित जोगी का हाथ, 7.5 करोड़ का था डील, मंतूराम ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

दोस्त और पत्नी के बीच थी अवैध संबंध की शंका, पहले साथ में पिया शराब फिर घर ले जाकर उतारा मौत के घाट