
SBI Recruitment 2019: देश भर के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, SBI में निकली बम्पर भर्ती
रायपुर. देश के बेरोजगारों के लिए एक शानदार खबर आई है। भारत में बढ़ते बरोजगारी ने युवाओं को निराश कर रखा है। इसी बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), मुंबई ने हाल ही स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 477 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इसमें डेवलपर, सिस्टम/सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर, आइटी सिक्योरिटी एक्सपर्ट, डिप्टी मैनेजर, सिक्योरिटी एनालिस्ट, चीफ मैनेजर, टेक्नीकल लीड समेत कई पदों को शामिल किया गया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 30 जून, 2019 के आधार पर की जाएगी। प्रत्येक कैंडिडेट केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकता है।
आवेदन की अंतिम तिथि : 25 सितम्बर, 2019
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से एमएससी/एमसीए/एमएससी आइटी या कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की हो। साथ ही संबंधित विषय में बीई या बीटेक किया हुआ हो। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास संबंधित फील्ड में कम से कम पांच या अधिकतम 9 वर्षीय कार्यानुभव होना अनिवार्य है।
चयन : शॉर्टलिस्ट करने के बाद अभ्यर्थी को ऑनलाइन लिखित परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंकों और साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए यहां जाएं
https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/careers/050919-Advertisement%20SCO-2019-20-11.pdf
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
9 Sep 2019, 4:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.