रायपुर

पूरी सुपरफास्ट ट्रेन में पुलिस को ऐसा क्या मिला… यात्रियों में मच गई खलबली

Raipur news: जीआरपी पुलिस ने गांजा तस्करी का खुलासा किया है। रायपुर रेलवे पुलिस ने पूरी-एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर अंतरराजजीय तस्कर का भांडाफोड किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2023, 4:54 PM IST
What did the police find in the entire superfast train, there was panic among the passengers
file photo

Chhattisgarh news: रायपुर। जीआरपी पुलिस ने गांजा तस्करी का खुलासा किया है। रायपुर रेलवे पुलिस ने पूरी-एलटीटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस से दो तस्करों को गिरफ्तार कर अंतरराजजीय तस्कर का भांडाफोड किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए कीमत का करीब 48 किलो का गांजा जब्त किया है।

उड़ीसा से जा रहे थे भुसावल

रायपुर रेलवे पुलिस ने बताया कि दिल्ली निवासी रॉकी कुमार और चंडीगढ़ के विशाल दोनों उड़ीसा के ढेकनाल से गांजा लेकर भुसावल जा रहे थे। वहीं रायपुर पहुंचने से पहले ही जीआरपी पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूरी-एलटीटी सुपर फास्ट के बी-6 बोगी में बैठे हुए थे। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ किया तो गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई से पूछने पर आरोपियों की असलियत सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने 5 लाख रुपए कीमत का करीब 48 किलो गांजा जब्त किया।

पुलिस का जारी है अभियान

नशे के खिलाफ रेलवे पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अंतरराजजीय गांजा तस्कार को दबोचा है। इससे पहले भी नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इधर ट्रेन में गांजा तस्करी का खुलासा होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Published on: