रायपुर

Raipur South Upchunav Result 2024: BJP के सुनील सोनी को 26,530 वोटों की लीड, कांग्रेस के आकाश शर्मा पीछे

Raipur South bypoll Result 2024: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है।

2 min read
Nov 23, 2024

Raipur South Upchunav Result 2024: भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 12वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 26,530 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 53,382 वोट और कांग्रेस को 26,852 वोट मिले हैं। इससे पहले 11वें राउंड में भाजपा को 48,042 और कांग्रेस को 24,643 वोट मिले थे। महापौर एजाज ढेबर और प्रमोद दुबे के वार्ड में भी भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस भवन में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।

दक्षिण विधानसभा सीट का राउंड वार अपडेट

पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले।
दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले।
तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले।
चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले।
पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले।
छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले।
सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले।
आठवें राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले।
दस चरण के बाद - सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले।
ग्यारह चरण के बाद - सुनील सोनी बीजेपी 48042 - आकाश शर्मा कांग्रेस 24640 वोट मिले।

बीजेपी या कांग्रेस किसके सिर सजेगा ताज

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिणाम के लिए वोटो की गिनती सुबह 8 बजे से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू हो गई है। इस उपचुनाव में 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीजेपी की तरफ जहां सुनील सोनी है तो वहीं, कांग्रेस की तरफ से आकाश शर्मा मैदान में हैं. दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है।

बीजेपी के रण में बीजेपी का दबदबा रहा कायम

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हमेशा से बीजेपी का दबदबा रहा है। जहां 2008 के बाद अस्तित्व में आई दक्षिण सीट पर 2008 में 24 हजार 939 वोटों से बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल विधायक बने। 2013 के चुनाव में भी 34 हजार से ज्यादा वोटों से अग्रवाल ने बाजी मारी। इसके बाद 2018 में 17 हजार 496 वोट रहा जीते। इसके बाद 2023 में बृजमोहन ने 67 हजार से जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में दक्षिण विधानसभा से 80 हजार की लीड मिली थी। यहां पिछले 34 सालों से बृजमोहन चुनाव जीत रहे हैं।

Updated on:
23 Nov 2024 12:54 pm
Published on:
23 Nov 2024 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर