CG By Election Result 2024: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। आठवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। सुनील सोनी 14376 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा को 31619 और कांग्रेस को 17243 वोट मिले हैं। इससे पहले सातवें राउंड की गिनती में भाजपा को 27,911 और कांग्रेस को 14,083 वोट मिले थे।
तस्वीर पहले राउंड से ही साफ हो गई है। सुनील सोनी निर्णायक बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। बिल्कुल टक्कर की स्थिति नहीं दिख रही। हर राउंड में भाजपा आगे है। वहीं आकाश शर्मा एक भी राउंड में आगे नहीं रहे।
सुनील सोनी बोले- कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति की
उपचुनाव की काउंटिंग में निर्णायक बढ़त के बाद सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रम फैलाने की राजनीति की और भाजपा ने विकास की राजनीति की इस वजह से जनता भाजपा के साथ है।