रायपुर

Ring Road traffic: रायपुर में बढ़ा तीन रिंग रोड का ट्रैफिक, 8 माह में 461 लोगों की मौत, तेज रफ्तार बनी वजह

Ring Road traffic: रायपुर में तीनों रिंग रोड पर ट्रैफिक बढ़ने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ा है। जनवरी से अगस्त 2026 तक 1,598 हादसों में 461 लोगों की मौत हुई। तेज रफ्तार और अव्यवस्थित पार्किंग प्रमुख वजह बनी।
less than 1 minute read
• •
Oct 04, 2026
Raipur traffic issues
रायपुर में बढ़ा तीन रिंग रोड का ट्रैफिक (photo Patrika)

Raipur traffic issues: पहले रिंग शहर का बाहरी हिस्सा हुआ करता था, अब वह शहर बीचों बीच आ गई है। तीनों रिंग रोड के दोनों ओर तेजी से आबादी बढ़ी है। इसके साथ ही इन तीनों रोड पर सड़क हादसों में मौत की संख्या भी बढ़ रही है। कभी सड़क पार करते हुए लोग भारी वाहनों की चपेट में आ रहे हैं, तो कभी कोई तेज रफ्तार भारी वाहन की जद में आकर जिंदगी गंवा रहा है। रिंग रोड-1 में करीब 60 साल की बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। सड़क हादसे में हर तीसरी मौत शहरी इलाके में हो रही है। इसकी बड़ी वजह आबादी बढ़ने के साथ वाहनों की अधिक रफ्तार भी है।

8 माह में 461 की मौतें

रायपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जनवरी से अगस्त 2026 तक सड़क हादसों में कुल 461 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से अधिक दोपहिया सवार हैं। कुल 1598 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 1085 लोग घायल हो चुके हैं।

ये हैं सड़क हादसों के प्रमुख कारण

रिंग रोड से लगे इलाकों में तेजी से बढ़ती आबादी
भारी वाहनों की अधिक रफ्तार
सर्विस लेन में अवैध पार्किंग
कई जगह सर्विस लेन का नहीं होना
छोटे वाहनों का सर्विस लेन छोड़कर मुख्य सड़क पर चलना
नशे की हालत में वाहन चलाना
सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग

रिंग रोड नंबर-1 से लगे थानाक्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं

थानासड़क दुर्घटनाघायलमौत
आमानाका843020
डीडी नगर552811
पुरानीबस्ती31285
टिकरापारा107649
राजेंद्र नगर42204
तेलीबांधा1225916

रिंग रोड नंबर-2 से लगे थानाक्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं

थानासड़क दुर्घटनाघायलमौत
आमानाका843020
कबीर नगर23138
खमतराई733515

रिंग रोड नंबर-3 से लगे थानाक्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं

थानासड़क दुर्घटनाघायलमौत
विधानसभा595030
मंदिरहसौद819936
सिलतरा1565
Updated on:
04 Oct 2026 11:31 am
Published on:
04 Oct 2026 11:31 am