रायपुर

Rajya Khel Alankaran Samaroh: राज्य खेल अलंकरण समारोह आज, CM साय 95 से अधिक खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान

Rajya Khel Alankaran Samaroh: छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण समारोह में 95 से अधिक खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। नेशनल स्पोर्ट्स डे 2024 के मौके रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय इंडोर ऑडिटोरियम में होने जा रही है। सीएम खुद खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
2 min read
Aug 29, 2024
Rajya Khel Alankaran Samaroh

Rajya Khel Alankaran Samaroh: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

गुरुवार को वर्ष 2021-22, 2022-23 में पदक जीतने वाले प्रदेशभर के 97 जूनियर-सीनियर खिलाड़ियों और विभूतियों से खेल अलंकरण अवॉर्ड से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मानित करेंगे। अलंकरण ट्रॉफी के साथ खिलाड़ियों के बीच लगभग 76 लाख रुपए नकद राशि पुरस्कार के रूप में बांटी जाएगी। अलंकरण समारोह का आयोजन दोपहर 12 बजे अलंकरण समारोह का रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडीटोरियम में किया जा रहा है।

ये खिलाड़ी भी होंगें सम्मानित

इसके साथ ही साल 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 4 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 7 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 1 खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 5 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

Rajya Khel Alankaran Samaroh: प्रोत्साहन राशि की प्रदान की जाएगी

अलंकरण समारोह के साथ वर्ष 2021-22, 2022-23 के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के 502 पदक विजेता खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। इसमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं। पदक विजेताओं के बीच 60.33 लाख रुपए नकद बांटे जाएंगे।

इतनी होगी पुरस्कार राशि

– शहीद राजीव पांडे पुरस्कारः 3 लाख रुपए व ट्रॉफी
– शहीद कौशल यादव अवॉर्डः 1 लाख 50 हजार व ट्रॉफी
– वीर हनुमान सिंह पुरस्कार : 1 लाख 50 हजार व ट्रॉफी
– शहीद विनोद चौबे सम्मान व पंकज विक्रम सम्मानः 25-25 हजार रुपए और ट्रॉफी

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

  1. राज्य खेल अलंकरण समारोह…74 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

राज्य खेल अलंकरण समारोह का वर्ष 2024 में एक बार फिर आयोजन होने जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त तक वर्ष 2021-22, 2022-23 में प्रदेशभर के पदक विजेताओं और खेल विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
29 Aug 2024 10:26 am
Published on:
29 Aug 2024 10:26 am