रायपुर

बड़े-बड़े सपने दिखाकर लड़की को बुलाया होटल में, फिर बंद कमरे में घंटों होता रहा ये घिनौना काम

बड़े-बड़े सपने दिखाकर लड़की को बुलाया होटल में, फिर बंद कमरे में घंटों तक होता रहा ये घिनौना काम

3 min read
Sep 21, 2018
बड़े-बड़े सपने दिखाकर लड़की को बुलाया होटल में, फिर बंद कमरे में घंटों होता रहा ये घिनौना काम

रायपुर. सोशल मीडिया के जरिए किसी से दोस्ती करने के बाद उस पर विश्वास करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें मॉडलिंग करने वाली युवती की जिंदगी तबाह हो गई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहने वाली युवती को बड़े-बड़े सपने दिखाकर उसे होटल में बुलाया। यहां बंद कमरे में मॉडलिंग करने की जिद करते हुए युवती के साथ जबरदस्ती कर युवकों ने घिनौनी वारदात की सारी हदें पार कर दी।

युवती ने जिससे दोस्ती की उस युवक ने अपने साथी के साथ सहयोग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती इतनी दहशत में थी कि पुलिस में शिकायत करने का साहस नहीं कर पा रही थी। आखिर में हिम्मत जुटाकर उसने भिलाई नगर कोतवाली थाने में शिकायत की। पुलिस ने भिलाई निवासी आरोपी विक्की सिंह और उसके साथी नवीन सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

पड़ोसी ने पत्नी के बारे में कह दी ऐसी बात जिसे बर्दाश्त नहीं कर सका पति और फिर…

आरोपी ने आलीशान होटल को खुद का बताया
आरोपी विक्की सिंह ने युवती पर प्रभाव जमाने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक आलीशान होटल को खुद का बताया। घटना 6 सितंबर की रात की है। मॉडलिंग करने वाली युवती अपने फेसबुक दोस्त विक्की सिंह से मुलाकात करने दुर्ग आई थी। विक्की ने उसे जानकारी दी थी कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर ही उसका होटल ड्रीम पैलेस है। वहां उसके नाम से कमरा बुक है। रिसेप्शन में नाम बताते ही उसे कमरा उपलब्ध हो जाएगा।

जान से हाथ धो बैठने की धमकी दी
युवती ने पुलिस को जानकारी दी है कि होटल के कमरे में कुछ देर बाद विक्की और उसका दोस्त पहुंचा। दोनों बैठ कुछ देर बातचीत करते रहे। फिर होटल के कमरे में ही तीनों ने साथ खाना खाया। इसके बाद विक्की ने उसके साथ जबर्दस्ती की। घटना के समय विक्की का दोस्त बाहर पहरेदारी कर रहा था। बाद में विक्की ने उसे धमकाया कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह जान से हाथ धो बैठेगी। विक्की ने अपनी उंची पहुंच का धौंस दिखाया।

अब मोहन नगर पुलिस कर रही जांच
इस प्रकरण में भिलाई नगर कोतवाली पुलिस ने धारा 342,376 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना स्थल मोहन नगर थाना क्षेत्र होने के कारण भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद प्रकरण को जांच के लिए मोहन नगर थाना भेजा है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल होटल ड्रीम पैलेस है। इसलिए इसकी जांच मोहन नगर पुलिस करेगी। प्रकरण स्थानांतरित होने पर महिला एएसआइ ने गुरुवार को जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल टेस्ट कराया और उसका बयान दर्ज किया।

आरोपी को साथ दिया इसलिए नवीन बना आरोपी
पुलिस के मुताबिक पूरे घटनाक्रम में नवीन सिंह आरोपी के साथ था। युवती से मुलाकात करने और दुष्कर्म के समय भी वह विक्की के साथ रहा। घटना के बाद विक्की ने जब युवती को डराया धमका तब भी नवीन सिंह विक्की के साथ ही था। इसलिए 20 वर्षीय युवती की शिकायत पर नवीन सिंह को भी आरोपी बनाया गया है।

युवती को दिखाया पुलिस अधिकारियों के रिश्तेदार होने का धौंस
जानकारी के मुताबिक विक्की सिंह बर्खास्त पुलिस कर्मचारी का बेटा है। वहीं नवीन सिंह के नजदीकी रिश्तेदार जिला क्राइम ब्रांच में पदस्थ है। दोनो आरोपियों ने घटना के बाद पुलिस में अपनी पहंचान का धौंस भी दिखाया।फेसबुक में चेटिंग करते थे इसलिए आरोपी पर भरोसा कर दुर्ग आ गईपुलिस के मुताबिक पीडि़त युवती मॉडलिंग के सिलसिले में अक्सर भिलाई आती थी। तब वह भिलाई के होटल में रुकती थी। जब तक वह अकली रुकी किसी तरह का भय नहीं रहा। एसी कोई घटना नहीं हुई। युवती ने पुलिस को जानकारी दी है कि फेसबुक में चैटिंग करते थे। इसी वजह से वह विक्की पर भरोसा कर दुर्ग आई थी।

ये भी पढ़ें

सरकारी अफसर- बड़े अधिकारियों के होने के बावजूद अपराध का गढ़ बना रायपुर
Published on:
21 Sept 2018 04:15 pm
Also Read
View All