रायपुर

55 वर्षीय गार्ड ने युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Rape with Girl: पुलिस ने आरोपी चंद्रमा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
less than 1 minute read
Jul 15, 2025
फेसबुक के साइड इफेक्ट (Photo source- Patrika)
फेसबुक के साइड इफेक्ट (Photo source- Patrika)

Rape with Girl: फेसबुक पर 55 साल के सिक्योरिटी गार्ड ने 24 साल की युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने मिलने के लिए उसे रायपुर बुलाया। युवती मिलने आई। इस दौरान उसे जूस के साथ नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीया युवती से राजधानी का 55 वर्षीय चंद्रमा प्रसाद मिश्रा ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की। दोनों के बीच काफी बातचीत होने लगी। चंद्रमा ने युवती को पुलिस विभाग में सिपाही बनवाने का झांसा दिया। युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद चंद्रमा ने उसे मिलने के लिए रायपुर बुलाया। युवती रायपुर पहुंची। बसस्टैंड से चंद्रमा ने उसे अपने साथ इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ले गया।

वहां एक फ्लैट में उसे लेकर गया। इसके बाद पीने के लिए जूस दिया। जूस में कुछ नशीला पदार्थ था, जिसे पीते ही युवती बेहोश हो गई। इसके बाद चंद्रमा ने उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद युवती वापस अपने घर चली गई। बाद में उसने मामला दर्ज कराया।

Rape with Girl: कुछ दिन बाद चंद्रमा ने उसे फोन किया और रायपुर बुलाया, तो युवती ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद चंद्रमा उसे धमकाने लगा कि वह उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़ित युवती ने डीडी नगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी चंद्रमा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

Updated on:
15 Jul 2025 07:53 am
Published on:
15 Jul 2025 07:53 am