रायपुर

New Railway Line: रावघाट-ताड़ोकी नई रेल लाइन का आज होगा स्पीड ट्रायल, एक घंटे तेज रफ्तार से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Railway Speed Trial: रावघाट-ताड़ोकी नई रेल लाइन का आज स्पीड ट्रायल होगा। सीआरएस निरीक्षण के दौरान स्पेशल ट्रेन करीब एक घंटे तेज रफ्तार से दौड़ेगी। रेलवे ने लोगों से ट्रैक से दूर रहने की अपील की है।
2 min read
Sep 22, 2026
New Railway Line
रावघाट-ताड़ोकी नई रेल लाइन (Photo Patrika))

Railway Line: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल की दल्लीराजहरा-रावघाट परियोजना की नई रेल लाइन ताड़ोकी–रावघाट सिंगल लाइन विद्युतीकृत, ब्रॉडगेज सेक्शन में बदली है। इसका स्पीड ट्रायल मंगलवार को होगा। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) निरीक्षण करेंगे। रेलवे प्रशासन ने इस रेल लाइन क्षेत्र के आमजनों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक से सतर्क रहें और मवेशियों को दूर रखें। ताकि सुरक्षित ट्रायल हो सके। इस दौरान दुर्ग से रावघाट तक तथा विशेष रूप से ताड़ोकी–रावघाट रेल खंड के आसपास रहने वाले आमजनों से रेलवे ट्रैक की संरक्षा रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

एक घंटे तेज रफ्तार से चलेगी ट्रेन

रावघाट - ताड़ोकी के बीच नई रेल लाइन का स्पीड ट्रायल स्पेशल ट्रेन से लगभग दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच किया जाएगा। स्पीड ट्रायल के दौरान स्पेशल ट्रेन सामान्य परिचालन की अपेक्षा अधिक गति से चलेगी। इस दौरान आसपास क्षेत्रों के रहवासियों को अलर्ट किया गया है।

करीब एक घंटे चलेगा स्पीड ट्रायल

ताड़ोकी–रावघाट के बीच नई रेल लाइन का स्पीड ट्रायल दोपहर करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच किया जाएगा। इस दौरान स्पेशल ट्रेन सामान्य परिचालन की तुलना में अधिक गति से चलेगी। ऐसे में ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत होगी। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्पीड ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक होगी। इसलिए लोगों से ट्रैक के आसपास अनावश्यक आवाजाही नहीं करने और रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

मवेशियों को ट्रैक से दूर रखने की अपील

रेलवे ने स्थानीय रहवासियों से अपने मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक के आसपास नहीं जाने देने की अपील की है। खुले में घूमने वाले मवेशी तेज रफ्तार ट्रेन के लिए खतरा बन सकते हैं। इसे देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि स्पीड ट्रायल के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है। लोगों को रेलवे ट्रैक पार करते समय भी विशेष सावधानी बरतने और निर्धारित स्थानों का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Updated on:
22 Sept 2026 08:09 am
Published on:
22 Sept 2026 08:09 am