रायपुर

CG Highcourt: हाई कोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए निकली भर्ती, जल्दी करे आवेदन

CG Highcourt: ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं।

2 min read
May 02, 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट (photo source- Patrika)

CG Highcourt: हाई कोर्ट बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। कोर्ट के 38 डाटा एंट्री ऑपरेटर्स की भर्ती की जानी है। अभ्यर्थी 12 मई तक व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन में त्रुटि सुधार 13 से 15 मई तक किए जा सकेंगे। परीक्षा रायपुर और बिलासपुर में ही 28 जून को संभावित है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के साथ ही स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा।

परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

CGPSC मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव

CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, CGPSC मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, CGPSC मुख्य परीक्षा पहले मई में होने वाला था, लेकिन अब अभ्यर्थियों राहत देते हुए परीक्षा को जून 2026 में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पहले 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को अयोजित करने का फैसला लिया गया है। आयोग के अनुसार इसकी मेंस परीक्षा 2025 प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें अंबिकापुर, बिलासपुर, भिलाई और रायपुर शामिल हैं।

जारी समय सारणी के अनुसार, परीक्षा चार दिनों तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। पहले दिन भाषा और निबंध के पेपर होंगे, जबकि अगले दिनों में सामान्य अध्ययन के विभिन्न पेपर लिए जाएंगे।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से लगभग 10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Updated on:
02 May 2026 10:33 am
Published on:
02 May 2026 10:32 am
Also Read
View All