रायपुर

Vegetable Price Hike: टमाटर के बढ़े भाव, 100 रुपए तक पहुंचा एक किलो, दूसरी सब्जियों के दामों में भी हुआ इजाफा, देखें

Vegetable Price Hike In Raipur : पिछले 10 दिनों से सब्जियों के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी होने से रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई हैं।
2 min read
Jun 27, 2023
Rise in prices of green vegetables, tomatoes cross 100 rupees,
प्रदेश में टमाटर 100 रुपए के पार

Chhattisgarh News: रायपुर। पूरे प्रदेश में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को एक और बड़ा झटका अब लगने लगा हैं। हो रही झमाझम बारिश व शासकीय लापरवाही के चलते टमाटर समेत दूसरी हरी सब्जियों के दाम भी एकाएक आसमान छू रहे हैं।

पिछले 10 दिनों से सब्जियों के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी होने से रसोई से सब्जियां गायब हो गई हैं। गृहिणियों की परेशानी बढ़ गई हैं। बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त हैं बरसात के पहले जिस प्रकार से दो-दो थैले में भरकर सब्जियां ले जाते थे, वह अब कम देखने को मिल रहा है आषाढ़ लगते ही सब्जियों के दाम में तिगुना-चौगुना वृद्धि हुई है। इस तरह बढ़ी हुई कीमतों से आम लोगों के महीने का बजट भी बिगाड़ गया हैं।

इस वजह से बढ़ी कीमतें

Vegetable Price Rise: सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक लगातार बारिश कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही हैं। जिसके चलते ट्रांसपोर्टिंग में दिक्कत हो रही हैं। इस कारण दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां प्रदेश के दूसरे जगहों पर पहुंचने में देरी हो रही हैं। गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचने के कारण कई सब्जियां खराब भी हो रही हैं, इस वजह से सब्जियों के रेट बढ़ने लगी हैं। बता दें कि यदि बारिश जारी रहती है तो आगे भी महंगी सब्जी खाना पड़ सकता है।

सब्जियों के दाम में उछाल देखें रेट









































हरी सब्जियां दाम ( प्रति रुपए किलो)
टमाटर100 रुपए
मुनगा100 रुपए
फूलगोभी80 रुपए
परवल80-100 रुपए
बरबट्टी80 रुपए
भिंडी80 रुपए
करेला100 रुपए
बंध भाजी50 रुपए

इसके अलावा बात करें भाजी की तो इसके भी दाम में बढ़ोत्तरी हुई हैं। हरी सब्जियों में पालक भाजी 45 से 50 रुपए प्रति किलो, चौलाई भाजी लगभग 45 रुपए किलो, लाल भाजी 40 से 45 किलो बाजार में बिक रहा हैं। इसके अलावा भिंडी, कुंदरू और पत्ता गोभी लगभग 50 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजार में बिक्री हो रही हैं।

Updated on:
27 Jun 2023 05:48 pm
Published on:
27 Jun 2023 05:48 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप