CG Politics: रायपुर। कांग्रेस में महामंत्रियों के प्रभार बदलने के बाद उठे विवाद पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा, इस मामले में कहीं कोई मतभेद नहीं है। संगठन में अभी और बदलाव होने हैं। सभी को एक साथ किया जाएगा, इसलिए पीसीसी अध्यक्ष से उनके द्वारा किए गए फेरबदल को रद्द करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि सभी निर्णय आपस में बातचीत करने के बाद ही लिए जाते हैं, इसमें किसी तरह का विवाद नहीं है।