रायपुर

Road Accident: ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से मासूम की मौत, कोरबा में 2 युवकों की गई जान… जानिए कैसे हुआ भीषण हादसा

Road Accident: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। राजधानी रायपुर और कोरबा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

2 min read
Feb 06, 2026
Demo pic (Photo- Patrika)

Road Accident: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। राजधानी रायपुर और कोरबा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इन दर्दनाक दुर्घटनाओं में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां एक बच्ची की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

एक साथ 3 लोगों की मौत… तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार, 6 गंभीर घायल

रायपुर में ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने कुचले मासूम

पहली घटना राजधानी रायपुर की है, जहां स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दर्दनाक दुर्घटना शहर के पॉश इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ क्लब के सामने हुई। तेज रफ्तार ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद टोइंग गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

कोरबा में तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवकों की मौत

दूसरी घटना कोरबा जिले की है, जहां कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से कोरबा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान राहुल राय और विराट अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही खुशियां मातम में बदल गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सवालों के घेरे में तेज रफ्तार और लापरवाही

लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से हुआ हादसा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Updated on:
06 Feb 2026 10:01 am
Published on:
06 Feb 2026 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर