रायपुर

Road Accident: राजधानी में हाई स्पीड कार की ट्रक से जोरदार टक्कर, वीआईपी रोड में मचा हड़कंप, देखें Video

Road Accident: वीआईपी रोड के पास तेज रफ्तार लग्जरी कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। कार को Ajay Shankar Pandey उर्फ अज्जू पांडे की बताई जा रही है।
2 min read
Mar 08, 2026
कार की ट्रक से टक्कर (photo source- Patrika)
कार की ट्रक से टक्कर (photo source- Patrika)

Road Accident: राजधानी Raipur के Telibandha थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार लग्जरी कार हादसे का शिकार हो गई। यह घटना वीआईपी रोड से तेलीबांधा शेर चौक के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार Ajay Shankar Pandey उर्फ अज्जू पांडे की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानें कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि अज्जू पांडे अपनी लग्जरी अल्काज़ार कार से वीआईपी रोड की तरफ से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसी समय Chhattisgarh Police की पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। इसके बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। पेट्रोलिंग टीम में तैनात प्रधान आरक्षक तरुण यादव, आरक्षक संजय चंद्रवंशी और वाहन चालक मन्नू ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत महसूस की।

Road Accident: सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय अज्जू पांडे कथित तौर पर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार Ajay Shankar Pandey का नाम पहले भी विवादों में सामने आ चुका है। कुछ समय पहले वीआईपी रोड के एक क्लब में हुई मारपीट की घटना में भी उसका नाम जुड़ा था। फिलहाल पुलिस इस सड़क हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Updated on:
08 Mar 2026 08:51 am
Published on:
08 Mar 2026 08:51 am