रायपुर

Gold Theft Raipur: रायपुर में बड़ा सोना कांड! ज्वैलरी शोरूम से 2 करोड़ का माल लेकर कर्मचारी फरार

gold jewellery missing case: रायपुर के सदर बाजार स्थित ज्वैलरी शोरूम से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है।

2 min read
May 20, 2026
ज्वैलरी शोरूम से 2 करोड़ का सोना पार (photo source- Patrika)

Gold Theft Raipur: रायपुर के सदर बाजार में ज्वैलरी कारोबार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां भरोसेमंद समझा जाने वाला 16 साल पुराना कर्मचारी ही करोड़ों के सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। दुकान से करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने गायब होने के बाद CCTV फुटेज ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। घटना के बाद कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें

Raipur Crime News: रायपुर के प्राइम लोकेशन पर ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ की चोरी, सोता रहा गार्ड, सोने चांदी के जेवरात हो गए पार

Gold Theft Raipur: 16 साल पुराना कर्मचारी बना आरोपी

पीड़ित कारोबारी सुरेश भंसाली के अनुसार आरोपी कर्मचारी सूरज साहू पिछले 16 सालों से दुकान में काम कर रहा था। उसकी जिम्मेदारी डिस्प्ले में रखे गए जेवरों को दिन के अंत में सुरक्षित लॉकर में रखना था। लेकिन इसी भरोसे के चलते बड़ा गबन सामने आया।

लॉकर की जगह अपने पास रखे जेवर

पुलिस जांच के मुताबिक, 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान कर्मचारी ने जेवरों को लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिया। शुरुआत में किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई, जिससे मामला सामान्य समझा गया।

स्टॉक मिलान में खुला पूरा मामला

13 अप्रैल को जब स्टॉक मिलान किया गया तो दुकान से करीब 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब पाया गया। इसके बाद जब पूरे स्टाफ से पूछताछ की गई, तो किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी।

CCTV फुटेज ने खोला राज

जांच के दौरान दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें साफ दिखा कि शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर आरोपी कर्मचारी सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाता हुआ नजर आया। इसी फुटेज के आधार पर चोरी की पुष्टि हुई।

Gold Theft Raipur: करीब 2 करोड़ रुपये की चोरी का अनुमान

गायब हुए सोने में कई अलग-अलग डिजाइन और किस्म के जेवर शामिल हैं। बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। घटना ने ज्वैलरी कारोबार में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार

पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर गबन का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

Published on:
20 May 2026 02:17 pm
Also Read
View All