
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CG CM Bhupesh Baghel) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रवाद को उत्तेजक राष्ट्रवाद बताया। साथ ही कहा है कि इस देश में गांधी का ही राष्ट्रवाद (nationalism) बचेगा, क्योंकि उसमें असहमति का भी सम्मान है।
बापू की 150 वीं जयंती के मौके पर छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में गांधी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और ग्राम स्वराज के संकल्प को आगे बढ़ाने के मकसद को लेकर कांग्रेस सरकार गांधी विचार यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा का गुरुवार को रायपुर में समापन होगा।
तो देशद्रोह-राजद्रोह का केस
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि गांधी का राष्ट्रवाद वह है जिसमें असहमति को भी सम्मान है, मगर संघ (RSS) और भाजपा (BJP) का राष्ट्रवाद उत्तेजक राष्ट्रवाद है। संघ के राष्ट्रवाद में जो भी व्यक्ति अपने विचार व्यक्त करता है या विरोध में विचार रखता है, उसे देशद्रोही व राजद्रोही करार दे दिया जाता है। देशद्रोह व राजद्रोह का केस कर दिया जाता है।
आरएसएस प्रमुख बताएं
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS chief Mohan Bhagwat) ने कहा है कि मॉब लिंचिंग (mob linching) विदेशी शब्द है और इससे देश बदनाम हो रहा है, इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सही ठहराया। साथ ही में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने प्रतिप्रश्न किया कि भागवत (Mohan Bhagwat) बताएं कि उनका राष्ट्रवाद किसका है। क्या देश का राष्ट्रवाद है या यह जर्मनी या इटली का है। उनका राष्ट्रवाद हिटलर (Hitler) और मुसोलिनी से प्रभावित है या नहीं है। सवाल इस बात का है।
बापू की 150 वीं जयंती पर विचार यात्रा
बापू की 150 वीं जयंती के अवसर पर धमतरी जिले के कंडेल से प्रारंभ गांधी विचार यात्रा बुधवार को छठे दिन 55 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर रायपुर जिले के सेजबहार पहुंची। इसका समापन 10 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में होगा।