रायपुर

Saavan 2023 : हजारों कांवड़ यात्रियों ने हटकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Saavan 2023 : श्रावण मास में शहरवासी हजारों की संख्या में हटकेश्वर नाथ को जलाभिषेक करते हैं।

less than 1 minute read
Aug 18, 2023
Saavan 2023 : हजारों कांवड़ यात्रियों ने हटकेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

Saavan 2023 : श्रावण मास में शहरवासी हजारों की संख्या में हटकेश्वर नाथ को जलाभिषेक करते हैं। निगम सभापति प्रमोद दुबे के साथ हजारों कांवड़ यात्रियों ने महादेव घाट में जाकर भोलेनाथ का अभिषेक किया। प्रमोद दुबे ने कहा, पुरुषोत्तम मास के सावन के अंतिम दिन होने के कारण विशेष महत्व रखता है। कांवड़ यात्रा कुशालपुर से प्रारंभ होकर चंगोराभाठा, सुंदर नगर होते हुए महादेव घाट के हटकेश्वर महादेव में समाप्त हुआ। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत ठेंगड़ी, जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, डॉ विष्णु राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुन्ना मिश्रा, विजय ठाकुर, अभिनय दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

बिरगांव से 21 अगस्त को निकलेगी यात्रा

बोल बम मनोकामना कांवड़ यात्रा 21 अगस्त को सुबह 7 बजे निकाली जाएगी। यह यात्रा बुधवारी बाजार, बिरगांव से महादेवघाट जाएगी। कांवड़ यात्रा के आयोजक समाजसेवी रविंद्र सिंह हैं। यात्रा के संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने कहा, मनोकामना कांवड़ यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु अपना और अपने साथियों का पंजीयन पार्षद बेदराम साहू के पास करवा सकते हैं।

Published on:
18 Aug 2023 01:09 pm
Also Read
View All