एक दशक बाद ऐसा हुआ है। जब कंप्यूटर साइंस के अलावा भी हर एक ब्रांच में विद्यार्थियों ने जमकर रुचि दिखाई है। इसी क्रम में रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर गवर्नमेंट कॉलेज की ब्रांचवार सभी सीटें फुल हो गई हैं। भिलाई स्थित शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस की 1152 कुल सीटों में से 886 अलॉटमेंट हुई। इसी तरह शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर की 506 सीटों में से 478 पर अलॉटमेंट दिए गए।