11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल में भूस्खलन : छत्तीसगढ़ सरकार ने की 11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता, CM भूपेश ने की घोषणा

Raipur News : सीएम बघेल ने हिमाचल में भूस्खलन से आई आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपए सहायता राशि की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ सरकार ने की 11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

छत्तीसगढ़ सरकार ने की 11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

CM Baghel helped disaster victims of himachal :रायपुर, देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है।

यह भी पढ़े : Weather Update : मूसलाधार बारिश में राजधानी की सड़कें बनी तालाब, इन इलाकों में भरा पानी, देखें तस्वीरें

Raipur News : उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में स्थानीय भाषाओं में होगी पढ़ाई, इन बोलियों में छपेगी पुस्तकें, देखें..