रायपुर

पांचों संभाग मुख्यालयों में लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा…

CG News: रायपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी घोषणा की।
less than 1 minute read
Nov 01, 2025
पांचों संभाग मुख्यालयों में लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा...(photo-patrika)
पांचों संभाग मुख्यालयों में लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा, उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा, प्रदेश के पांचों संभाग मुख्यालय में स्थित नगर निगमों में पटेल की भव्य प्रतिमा की स्थापना एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

साय और साव रन फॉर यूनिटी दौड़ में शामिल हुए और लौह पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस घोषणा के बाद विभाग ने तत्काल पांच शहरों रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर के लिए 50-50 लाख रुपए जारी कर दिए। आदेश के मुताबिक, 5 संभाग के 5 नगर निगमों के लिए अधोसंरचना मद से नगर निगमों को 2 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

साव ने रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में कहा कि पटेल ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर मां भारती को स्वतंत्र कराया और आजादी के बाद खंड खंड में बंटे देश के 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को अखंड बनाया है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाया है। उनके इस योगदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

Updated on:
01 Nov 2025 12:46 pm
Published on:
01 Nov 2025 12:45 pm