रायपुर

Save Environment: 115 वर्ष पुराने जलाशय को बचाने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने मिलाया हाथ, बैठक के बाद CM व जल संसाधन मंत्री से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

Save Environment: पेंड्रावन जलाशय बचाने के लिए कांग्रेस-भाजपा के नेता एक मंच पर नजर आए। राजधानी में रविवार को पेंड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति की अहम बैठक हुई।
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2024, 11:18 AM IST
Save Environment

Save Environment: पेंड्रावन जलाशय बचाने के लिए कांग्रेस-भाजपा के नेता एक मंच पर नजर आए। राजधानी में रविवार को पेंड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति की अहम बैठक हुई। इसमें उच्च न्यायालय के आदेश पर जलाशय पर आए पुन: संकट के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एक स्वर में 115 वर्ष पुराने, सिंचाई और निस्तार के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने वाले जलाशय के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता जताई।

इस बैठक में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, अनिल नायक, घनश्याम वर्मा, आलोक शुक्ला, ललित बघेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण किसान शामिल हुए। बैठक में अनुज शर्मा और देवजी भाई पटेल ने कहा कि पूर्व में भी सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुए जलाशय के केचमेंट में खनन परियोजना को रोका है। इस बार भी सरकार किसान हित में निर्णय लेगी।

Save Environment: बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही समय लेकर मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री से मुलाक़ात कर जलाशय के संरक्षण की मांग करेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पेंड्रावन जलाशय विश्रामग्रह परिसर में खूबचंद बघेल की आदमकद मूर्ति की स्थापना एवं क्षेत्र के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की नाम पट्टिका लगाने का निर्णय हुआ।

संघर्ष समिति के साथी आलोक शुक्ला का पर्यावरण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर सम्मान किया गया। बैठक में पेंड्रावन जलाशय बचाओ किसान संघर्ष समिति का पुनर्गठन भी किया गया। अनिल नायक को अध्यक्ष एवं घनश्याम वर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, ऊधोराम वर्मा, ललित बघेल एवं आलोक शुक्ला को समिति का संरक्षक बनाया गया।

देखिए चार्ट

Updated on:
8 Jul 2024, 11:18 AM IST
Published on: