
रायपुर . जिला प्रशासन के द्वारा रिंग रोड पर144 धारा लगे एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक एक भी ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर नहीं की गई है। यातायत पुलिस द्वारा जेल भेजने का डर दिखा कर मनमानी वसूली कर रहे हैं और चालान काट कर रिंग रोड पर ट्रक खड़े करने की छूट दे रहे हैं। इस तरह के मामले की शिकायत एएसपी यातायत से हुई है।
कलेक्टर ने रिंग रोड में नो पार्र्किंग जोन में खड़े माल वाहकों पर सख्त कार्रवाई के लिए धारा 144 लगा दी है। यातायात विभाग का अमला कार्रवाई में भी जुट गया है, लेकिन अभी सिर्फ चलानी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कलक्टर के निर्देशानुसार एक भी ट्रक मालिक पर धारा 144 के तहत कार्रवाई नहीं की है। पत्रिका ने आदेश के एक सप्ताह बाद तीनो रिंग रोड का मुआयना किया तो दर्जनों ट्रक रिंग रोड और सर्विस रोड पर खड़े मिले। यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद रिंग रोड में अवैध पार्र्किंग की गई थी।यातायात पुलिस की कार्यवाही के बावजूद रिंग रोड में अवैध पार्किंग की गई थी।
यह है आदेश
राजधानी से होकर गुजरने वाले एनएच 53 व 30 एवं रिंग रोड 1, 2 और 3 तथा उसकी सर्विस रोड पर वाहनों की अवैध पार्किग से यातायात अव्यवथित होने के साथ ही हादसे बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए कलक्टर ओपी चौधरी द्वारा इन मार्गो व सर्विस रोड में अवैध पार्किंग को प्रतिबंधित करते हुए धारा 144 को लागू किया गया है।
रोड पर डाल दी रेत
गोंदवारा के पास रिलांयस पेट्रोल पंप से थोड़ी आगे सर्विस रोड पर एक ट्रक मालिक द्वारा रेत डाल दी गई है। जिसके कारण लोग सर्विस रोड का उपयोग नही कर पाते। वहीं थोड़ी दूर पर ट्रकों को पार्क किया जा रहा है।
एएसपी, यातायात पुलिस बलराम हिरवानी ने कहा चालानी कार्यवाही जारी है चुनिंदा ट्रक ही जो रायपुर से बाहर से आ रहे है वही पार्क करते मिल रहे है, उनपर भी कार्यवाही जारी है।