
रायपुर. हिन्दुओं में सावन को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 28 जुलाई से होने जा रही है। पंडितों के अनुसार इस साल के सावन महीने में 19 साल बाद ऐसा होगा कि शिव भक्तों को पूजा का कई गुना लाभ मिलेगा। मतलब इस साल का श्रावण महीना बहुत ही खास होने वाला है। आइए जानते है इस बार के सावन की खासियत...
पंडितों के अनुसार इस साल सावन का महीना पूरे 30 दिन तक का रहेगा। ऐसा ज्येष्ठ अधिकमास के कारण होने वाला है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि सावन में ऐसा संयोग पूरे 19 साल बाद पड़ रहा है। पंचांगों की तिथि गणना के अनुसार इस बार सावन माह में दूज दो दिन रहेगी। जो कृष्ण पक्ष में दूज 29 और 30 जुलाई दोनों ही दिन रहेगी। सावन माह का पहला सोमवार 30 जुलाई को आएगा। इसके बाद आखिरी सोमवार 20 अगस्त को रहेगा।
सावन महीने के हर सोमवार को भगवान की खास तरीके से पूजा की जाती है। कहा जाता है कि सावन का महीना भगवान शिव का सबसे अधिक प्रिय है। इस महीने में मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अगर आप सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव मूर्ति के साथ भस्म रखते हैं तो शिव कृपा मिलेगी।
इसके अलावा अगर आप सावन के सोमवार को गंगाजल लाकर घर की किचन में रखते हैं तो घर में सम्पन्नता बढ़ेगी और तरक्की व सफलता मिलती है। सावन के महीने में भगवान शिव को केसर, दूध, चीनी शक़्कर, घी, चन्दन, शहद, भांग, चढ़ाये. भगवन शिव को यह सारी चीजें अधिक प्रिय है।