ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार सावन माह में किया गया पूजन भगवान को जल्द प्रसन्न करता है। तथा मनचाहा वरदान भी देता है। इस सावन में 19 साल बाद दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। वहीं सावन का महीना पूरे तीस दिन का होगा। 26 अगस्त को सावन माह की अंतिम तिथि रहेगी। चूंकि इस बार अधिकमास था, इसलिए सावन 30 दिन का हो रहा है। इसके अलावा 4 सावन सोमवार भी पड़ेंगे जो संयोगों से पूर्ण होंगे। मान्यता है कि सावन के सोमवार में व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 11 अगस्त 2018 को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी इसके बाद हरियाली तीज का व्रत 13 अगस्त को रखा जाएगा। नागपंचमी का पर्व 15 अगस्त के दिन मनाया जाएगा और रक्षाबंधन 26 अगस्त 2018 को होगा।