रायपुर

CG News: राज्य सरकार ने पहली और दूसरी तिमाही में 21.88 फीसदी राशि की खर्च, केंद्र सरकार से अधिक मिला सहयोग

CG News: बजट की राशि खर्च करने की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। पहली तिमाही में राज्य सरकार ने 15.45 फीसदी राशि की खर्च कर सकी। हालांकि दूसरी तिमाही में खर्च की रफ्तार बढ़ी।

2 min read
Dec 23, 2024
CG News

CG News: राज्य सरकार ने अपने मुख्य बजट में 22 फीसदी की ऐतिहासिक वृद्धि की थी। इसके बावजूद पहली तिमाही में बजट की राशि खर्च करने की रफ्तार थोड़ी धीमी रही। पहली तिमाही में राज्य सरकार ने 15.45 फीसदी राशि की खर्च कर सकी। हालांकि दूसरी तिमाही में खर्च की रफ्तार बढ़ी। राज्य सरकार ने जुलाई से सितंबर तक 21.88 फीसदी राशि खर्च की। यह बात अलग की खर्च की गई राशि का बढ़ा हिस्सा कर्ज और अग्रिम में भुगतान में चला गया।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी में बजट की पहली और दूसरी तिमाही की समीक्षा पेश की थी। इसके मुताबिक पहली तिमाही में 8.72 फीसदी पूंजीगत व्यय किया जा सका। दूसरी तिमाही में यह खर्च 18.98 फीसदी तक पहुंच गई। आने वाले दिनों में पूंजीगत व्यय बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने सदन में इस बात के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ स्थापना के 25वें वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप मनाया जाएगा। इसके तहत अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क, पुल, अस्पतालों और रेल लाइनों में पूंजीगत व्यय के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की जाएगी।पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी होने से निर्माण कार्यों में तेजी जाएगी।

केंद्र से मिली अधिक सहायता

वर्ष 2024-25 के बजट में 1,25,900 करोड़ के राजस्व आय का प्रावधान है। महालेखाकार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य की कुल राजस्व प्राप्तियां अप्रैल से जून 2024 की अवधि में 23,573.66 करोड़ तथा जुलाई से सितंबर 2024 की अवधि में 26,857.99 करोड़ रुपए की थी। यह बजट अनुमान 2024-25 के संदर्भ में 18.72 प्रतिशत तथा 21.33 प्रतिशत है। अप्रैल से सितंबर 2024 की अवधि में प्राप्त कुल राजस्व प्राप्तियां गत वर्ष के इसी अवधि में प्राप्त राजस्व प्राप्तियों की तुलना में लगभग 13.28 प्रतिशत अधिक है।

1 लाख 55 हजार 580 करोड़ का बजट

विधानसभा में 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रुपए दूसरा अनुपूरक बजट पारित हुआ था। इसके बाद अनुपूरक बजट को मिलाकर चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के बजट का आकार कुल 1 लाख 55 हजार 580 करोड़ रुपए का हो गया है। इसमें मुख्य बजट के रूप में पारित 1 लाख 47 हजार 446 करोड़, प्रथम अनुपूरक बजट में 7 हजार 329 करोड़ रुपए और द्वितीय अनुपूरक बजट का 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रुपए शामिल है।

कुल खर्च का ज्यादातर हिस्सा कर्ज चुकाने में गया

खर्च पर एक नजर
मद- पहली तिमाही-दूसरी तिमाही

राजस्व व्यय- 16.69- 22.26
पूंजीगत व्यय- 8.72- 18.98

ऋण तथा अग्रिम- 0.03- 75.14
कुल व्यय-15.45-21.88

Updated on:
23 Dec 2024 09:23 am
Published on:
23 Dec 2024 09:22 am
Also Read
View All

अगली खबर