रायपुर

बदल रहा है मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री तक बढ़ने के आसार, जानिए कैसा रहेगा आज का हाल?

Chhattisgarh Weather: राजधानी रायपुर में पारा 35.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं।
less than 1 minute read
• •
Mar 01, 2026
4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान (photo source- Patrika)
4 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि रविवार को राजधानी Raipur में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है और बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे वीकेंड पर बाहर घूमने वालों को राहत मिलेगी।

Chhattisgarh Weather: पूरे प्रदेश में शुष्क बना रहा मौसम

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस माना (रायपुर) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस Ambikapur में रिकॉर्ड हुआ। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार, पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। वहीं, इससे जुड़ी एक द्रोणिका पश्चिम मध्य प्रदेश से होते हुए विदर्भ तक करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है।

20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Chhattisgarh Weather: इन मौसमी प्रणालियों के असर से 1 मार्च को प्रदेश में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है, जबकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर आ रही नमी के कारण आसमान में हल्के बादल छाए रहने के संकेत हैं। रविवार को रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

Updated on:
01 Mar 2026 08:47 am
Published on:
01 Mar 2026 08:47 am
Also Read
View All
रायपुर में नक्शे की सीमा से अधिक निर्माण पर नगर पालिका की कार्रवाई, 7 दिन में वैध दस्तावेज पेश करने के दिए निर्देश

Indian Air Force Day 2026: छत्तीसगढ़ से आसमान तक उड़ान, हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें वजह

रायपुर में नवरात्र की तैयारी तेज, 20% महंगी हुईं मां दुर्गा की मूर्तियां, कहीं जयपुर राजवाड़ा तो कहीं बदलेगा मां का श्रृंगार

Chhattisgarh News: 1984 के भू-अधिनियम में फेरबदल से आम आदमी को क्या फायदा? घर खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

पत्रिका एक्सक्लूसिव: 2550 करोड़ की पाइपलाइन या पैरी हाईडैम? दो बड़ी जल परियोजनाओं पर बढ़ा विवाद, जिम्मेदारों की टेबल तक पहुंचा मामला