रायपुर

किरायदार ने किराया देने के बहाने लगाया शातिराना जुगाड़, मकान मालिक को लगाया 19 लाख का चूना

शहर के देवेंद्र नगर सेक्टर 3 में पीड़िता का मकान है। उनके मकान में राजेश कुमार चंद्रा नाम का एक किरायेदार रहता है। उसने पहले बड़ी चालाकी से मकान मालकिन के साथ जान-पहचान बढ़ाई और उनका विश्वास जीत लिया।
less than 1 minute read
Feb 05, 2020
women_makan_malkin_2.jpg

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी के देवेंद्र नगर में एक किरायेदार ने अपनी मकान मालिक को ही 19 लाख का चुना लगा दिया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शहर के देवेंद्र नगर सेक्टर 3 में पीड़िता का मकान है। उनके मकान में राजेश कुमार चंद्रा नाम का एक किरायेदार रहता है। उसने पहले बड़ी चालाकी से मकान मालकिन के साथ जान-पहचान बढ़ाई और उनका विश्वास जीत लिया।

इसके बाद उसे मकान मालकिन से 5 लाख रुपये बतौर उधार मांगे। मकान मालकिन ने उसे वो पैसे दे दिए। धीरे-धीरे मकान मालकिन को उसके ऊपर इतना भरोसा हो गया कि उन्होंने उसे अपना नेट बैंकिंग डिटेल और एटीएम कार्ड दे दिया। किरायेदार ने इसका फायदा उठाया और उनके खाते से 14 लाख रुपये निकाल लिया।

आरोपी राजेश कुमार चंद्रा महाराष्ट्र का रहने वाला है और घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।

Updated on:
05 Feb 2020 04:30 pm
Published on:
05 Feb 2020 04:28 pm