रायपुर

निकाय अधिकारियों-कर्मचारियों का आंदोलन आज से, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

Municipal Employees Agitation: प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से आंदोलन शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Jan 09, 2026
उग्र आंदोलन की चेतावनी (photo source- Patrika)

Municipal Employees Agitation: प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महासंघ ने शासन के समक्ष सशक्त आवाज उठाई है। महासंघ द्वारा निकाय कर्मियों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन तथा विभागीय सचिव को विधिवत मांग पत्र सौंपा गया।

ये भी पढ़ें

Mitanin Incentive: मितानिन संगठन का अल्टीमेटम… समय पर भुगतान नहीं तो आंदोलन तय

Municipal Employees Agitation: लंबित मांगों के कारण कार्य प्रभावित

साथ ही समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदेश कार्यसमिति के निर्णयानुसार तीन चरणों में आंदोलन की रूपरेखा का पत्र भी प्रेषित किया गया है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो चरणबद्ध आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मियों में असंतोष व्याप्त है।

एक घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन करेंगे

Municipal Employees Agitation: आंदोलन के प्रथम चरण में 9 जनवरी को प्रदेश के समस्त नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम मुख्यालयों के गेट पर प्रात: 10 बजे अधिकारी-कर्मचारी एकत्रित होकर एक घंटे तक नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में संबंधित आयुक्त अथवा मुख्य कार्यपालिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

Updated on:
09 Jan 2026 12:07 pm
Published on:
09 Jan 2026 12:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर