रायपुर

रेड सिग्नल है गाड़ी रोको… यह सुकनर बदमाश ने सिपाहियों को रौंदा, वाहनों को भी मारी टक्कर, मची खलबली

Crime News: रायपुर तेलीबांधा चौराहे पर एक बोलेरो चालक ने दो ट्रैफिक सिपाहियों को रौंदने की कोशिश की। रेड सिग्नल होने पर सिपाही उसे रोक रहे थे।
2 min read
Jun 05, 2025
रेड सिग्नल है गाड़ी रोको… यह सुकनर बदमाश ने सिपाहियों को रौंदा, वाहनों को भी मारी टक्कर, मची खलबली
(प्रतीकात्मक फोटो)

Crime News: रायपुर तेलीबांधा चौराहे पर एक बोलेरो चालक ने दो ट्रैफिक सिपाहियों को रौंदने की कोशिश की। रेड सिग्नल होने पर सिपाही उसे रोक रहे थे। इसके बाद वह नहीं रुका। गाड़ी की रफ्तार बढा़ते हुए सिपाहियों को टक्कर मार दी। इसके बाद जिगजैग करते हुए दो अन्य वाहनों को टक्कर मारकर फरार हो गया। तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8.30 बजे तेलीबांधा चौराहे में बड़ी संया में वाहनों का आना-जाना लगा था। ट्रैफिक सिपाही रजब खान और केशव सिंह सिग्नल के पास ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान टाटीबंध की ओर से एक महाराष्ट्र पासिंग का महिंद्रा बोलोरो वाहन पहुंचा। उस समय चौराहे पर रेड सिग्नल हो गया था। रेड सिग्नल होने के बाद भी बोलोरो चालक रुका नहीं। वह धीमी गति से आगे बढ़ता ही जा रहा था। इस पर सिपाही केशव ने रुकने का इशारा किया। इसके बाद वह नहीं रुका।

सिपाही ने थोड़ा करीब आकर वाहन रोकने के लिए कहा, लेकिन फिर भी वह नहीं माना और रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद उन्हें टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। यह देखकर सिपाही रजब भी उसकी ओर दौड़ा, तो उसे भी टक्कर मारकर बोलोरो तेजी से आगे बढ़ा। फिर जिगजैग वाहन चलाते हुए रेड सिग्नल को तोड़कर आगे बढ़ गया। आगे उसने एक कार और सवारी ऑटो को भी टक्कर मार दी। इसके बाद तेजी से मंदिरहसौद की ओर भाग निकला।

नाकेबंदी में नहीं फंसा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में नाकेबंदी की, लेकिन बोलेरो वाला नहीं फंसा। वह भाग निकला। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के इलाके में ही आरोपी छुपा है। हाइवे में उसका पता नहीं चल पाया है।

Updated on:
05 Jun 2025 08:21 am
Published on:
05 Jun 2025 08:21 am