सिहावा टीआई ने बताया, बेलरगांव का देवांगन परिवार दुर्ग से शादी समारोह से लौट रहा था। आशंका है कि चालक को झपकी आने के बाद गाड़ी पुल की रेलिंग से टकराई होगी, फिर घूमकर वापस रोड पर आ गई। घटना में दो की मौत हुई है। भारतमाला प्रोजेक्ट में लगे कर्मचारी इधर से गुजर रहे थे। वे दोनों को नगरी अस्पताल ले गए। एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे रायपुर रेफर किया गया है।