रायपुर

छत्तीसगढ़ में तापमान का उतार-चढ़ाव, कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार, पश्चिमी विक्षोभ रहेगा सक्रिय

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026
नया पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है एक्टिव (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस बीच 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर सीमित रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर कम! दिन में गर्मी महसूस, 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई

Chhattisgarh Weather Update: दिन में साफ रहेगा मौसम

8 फरवरी की सुबह शहरों में हल्की धुंध छाई रह सकती है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

रायपुर में बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों की फिर जरूरत

राजधानी रायपुर में एक बार फिर ठंड का असर बढ़ गया है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम साफ होने के बावजूद ठंडी हवाओं से ठिठुरन महसूस की जा रही है।

कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव

मौसम विभाग ने बताया कि रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज या व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश में अंबिकापुर लगातार सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजनांदगांव 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म जिला रहा।

Published on:
08 Feb 2026 09:22 am
Also Read
View All

अगली खबर