
रायपुर ।लॉकडाउन के बावजूद 16 अप्रैल को जिले में 4905 नागरिकों ने कोरोना का वैक्सीन लगवाया। इसमें 1393 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया। जिले में अब तक 3 लाख 88 हजार 372 कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिले में 50 हज़ार 540 नागरिकों को कोरोना वैक्सीनेशन का दोनों डोज लग चुका है और 337832 नागरिकों ने वैक्सीनेशन के पहले डोज का टीका लगवा लिया है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 299 शासकीय एवं निजी अस्पतालों से कोरोना वैक्सीनेशन लगातार किया जा रहा है।
Read More : रायपुर - भिलाई में जमकर चल रही रेमडेसिविर की कालाबाजारी, डॉक्टर सहित चार पकड़ाए
छुट्टी के दिनों में भी लगवा सकते हैं टीका
45 वर्ष से अधिक आयु के जिले के सभी नागरिकों को कोरोना का वैक्सीन लगाया जा रहा है। शासकीय चिकित्सालयों में यह वैक्सीन नि:शुल्क लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में टीका लगाने का मुल्य 250 रूपए निर्धारित किया गया है। वर्तमान में छुट्टी के दिनों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
यह हैं सेंटर
मेंडिकल कॉलेज रायपुर, एम्स
जिला चिकित्सालय पंडरी
सिविल हास्पिटल माना
शहरी क्ष़ेत्रों के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों
डिस्ट्रिक्ट रेलवे हास्पिटल
ई.एस.आई.सी हास्पिटल