20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के लिए लॉकडाउन खत्म होने का था इंतजार, डूबा एडवांस

- 22 अप्रैल से शुरू होगा, लगन इसलिए नहीं हुए कैंसिल मैरिज हॉल के आर्डर- अब लॉकडाउन बढा, बढ़ेगी मुश्किल, अप्रैल में शादी के लिए 600 आवेदन
2 min read
Google source verification
Shubh Vivah Muhurat 2021

मई से जुलाई तक शादियों के लिए सिर्फ 18 शुभ मुहूर्त, थोड़ा अनलॉक होने से उम्मीदें जगीं

रायपुर । 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढऩे के बाद इस माह में विवाह करने वालों की उम्मीदों में पानी फिर गया है। कई माह से मैरिज हॉल, बैंड, कैटरिंग और वाहन बुक कर लिए गए थे। अब सभी का एडवांस डूब गया है। अप्रैल माह में आठ शुभ मुहूर्त हैं। जिनके लिए तकरीबन 520 से ज्यादा आवेदन जिला प्रशासन कार्यालय पहुंचे हैं।

एक तकलीफ विवाह से जुड़े व्यापार संचालकों का भी है। इनके लिए बीते साल भी रोजी रोटी चलाना मुश्किल हो गया था, अब फिर इस साल यही तकलीफ है। राजधानी में बड़े-छोटे मिलाकर 300 मैरिज हॉल हैं जो लग्न के समय बुक रहते हैं। एक छोटे मैरिज हॉल की बुकिंग में कम से कम 50 हजार से 1 लाख रुपया तक लेते हैं। यदि खाना - पीना भी मैरिज हॉल वालों को दिया गया तो ख़र्च 2 लाख से ज्यादा हो जाता है। बड़े हॉल की बुकिंग में शादी - ब्याह समारोह, खाने और ठहरने को लेकर पांच लाख से शुरू होकर दस लाख तक पहुंच जाता है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मैरिज हॉल्स की बुकिंग पूरी तरह से कैंसिल हो गई है।

Read More : दुर्ग जिले में लॉकडाउन 3 के लिए दिशा-निर्देश जारी, अब 26 अप्रेल तक रहेगी तालाबंदी, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

केस-1

सुंदर नगर निवासी देविका वर्मा नें बताया कि उनकी बेटी की शादी 22 अप्रैल को होना है। उम्मीद थी कि लॉकडाउन खुल जाएगा। तो 50 लोगों की उपस्थिति में मैरिज हाल में विवाह हो जाएगा। इसके लिए मैरेज हाल, कैटरिंग और फूल वालों को कुल मिलाकर 80 हजार एडवांस दिया था। फूलवाले ने घर को सजाने की बात स्वीकार ली है। बाकी लोगों ने एडवांस भी वापस करने से मना कर दिया है।

केस-2

सड्डू निवासी हरीश साहू के बेटे की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी। 25 को छोटा सा रिसेप्शन रखा था, लेकिन लॉकडाउन बढऩे से वाहन वाले, कैटरिंग, मैरिज हॉल व बैंड वालों का एडवांस डूब गया। सबका मिलाकर 50 हजार ही दिया था। वापस मांगने पर विवाद की स्थिति बन गई थी। इसलिए छोड़ दिया।

बैंड-बाजा-फूल वालों का भी बुरा हाल
आज लॉकडाउन की वजह से बंद हैं। एक बैंड पार्टी संचालक कहते है, लग्न में कमाये पैसे से साल भर घर का खर्च चलता था लेकिन आज हाल बेहाल है। इसके अलावा फूल की सजावट करने वालों लोगों की बुकिंग रद्द कर दी गई है।

Read More : रेमडेसिविर की कालाबाजारी रोकने इस नंबर में करें शिकायत, पुलिस ने जारी किया नंबर

अप्रैल माह के शुभ मुहूर्त

22 अप्रैल 2021, गुरुवार

24 अप्रैल 2021, शनिवार

25 अप्रैल 2021, रविवार

26 अप्रैल 2021, सोमवार

27 अप्रैल 2021, मंगलवार

28 अप्रैल 2021, बुधवार

29 अप्रैल 2021, गुरुवार

30 अप्रैल 2021, शुक्रवार

Read More : कोरोना काल में दिल को झकझोर कर देने वाली कहानी - कहीं कोविड सेंटर से महिला गायब तो किसी ने मामूली दवाई के दिए लाखों रुपए