रायपुर

रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी… अब रायपुर से दुर्ग-भिलाई के लिए 10 रूपए में मिलेगा टिकट, इनका भी किराया हुआ कम

Railway Update : पिछले तीन सालों से लोकल ट्रेनों में हर दिन लाखों यात्रियों की जमकर जेब कटी है। जहां 10 रुपए लगा करता था, वहां तीन गुना 30 रुपए तक रेलवे ने किराया वसूला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2024, 11:15 AM IST
train_update.jpg

CG Railway Update : पिछले तीन सालों से लोकल ट्रेनों में हर दिन लाखों यात्रियों की जमकर जेब कटी है। (railway tickets price) जहां 10 रुपए लगा करता था, वहां तीन गुना 30 रुपए तक रेलवे ने किराया वसूला। परंतु अब लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। (railway tickets price) क्योंकि लोकल ट्रेनों से रेलवे ने स्पेशल का टैग हटा लिया है। इसके साथ ही स्टेशनों के जनरल टिकट काउंटरों से लेकर ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) से रायपुर से दुर्ग-भिलाई के लिए सिर्फ 10 रुपए का टिकट लेकर यात्री सफर करने लगे हैं।(train tickets price)

Raipur Railway Station : रायपुर जैसे बड़े स्टेशन से हर दिन 15 से 20 हजार यात्री लोकल ट्रेनों में सफर करते हैं। (railway update) उन्हें ज्यादा किराया देने से अब जाकर बड़ी राहत मिली है। इसकी शुरुआत कोरोना काल से हुई थी। स्टेशन के कमर्शियल विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी काउंटरों के कंप्यूटर सिस्टम और एटीवीएम मशीन में कोराना से पहले वाला रेल टिकट किराया सूची अपडेट कर दिया गया है। (cg railway update) उसी के हिसाब से टिकट जारी हो रहा है।

Updated on:
2 Mar 2024, 11:15 AM IST
Published on: