Toll Tax Hike: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के हाइवे में सफर करना महंगा हो जाएगा। सभी टोल प्लाजा में 1 से 10 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा नए नियम कल से लागू हो जाएंगे..
Toll Plaza New Rules: 1 अप्रैल से हाइवे में सफर करना महंगा होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 1 अप्रैल से बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 1 से लेकर 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इसी तरह एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना (Toll Tax Hike) होगा। स्थानीय पासधारकों को पुराने दर पर ही सफर करने की छूट रहेगी।
वर्ष 2026-27 के लिए जारी इस नई दरों से बिलासपुर जिले के 4 प्रमुख टोल प्लाजा भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा से रोजाना गुजरने वाले करीब एक लाख से ज्यादा वाहनों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। विशेष रूप से बिलासपुर से रायपुर और पड़ोसी जिलों के बीच आने-जाने वाले लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर कैश लेन-देन खत्म करने का निर्णय लिया है। इसके मुताबिक सिर्फ ऑनलाइन या फास्टैग से पेमेंट स्वीकार होगा। देशभर में नियमों का असर प्रदेश के जिलों में कुल 26 टोल प्लाजा पर भी लागू होगा। प्रदेश (Chhattisgarh) में 2008 के पहले कई सडक़ों का निर्माण बीओटी सिस्टम से हुआ है। यहां टोल प्लाजा की राशि कंपनी के हिस्से में जा रही है। प्रदेश में एनएच के 3620 किमी. में कुल 26 टोल प्लाजा हैं।
अगर किसी वाहन में वैध फॉस्टैग नहीं है और वह कैश देता है, तो ऐसे में उसे दोगुना टोल देना पड़ता है। वहीं, यूपीआई से भुगतान करने पर 1.25 गुना शुल्क लिया जाता है। साफ है कि सरकार पहले से ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे रही है।
कैश भुगतान की वजह से टोल प्लाजा पर अक्सर लंबी लाइनें लग जाती हैं, खासकर व्यस्त समय में नकद लेन-देन में समय ज्यादा लगता है और कई बार विवाद भी हो जाते हैं। डिजिटल सिस्टम लागू होने से ट्रैफिक का प्रवाह बेहतर होगा और टोल पार करने में कम समय लगेगा।
Toll Plaza New Rules: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के सभी 26 टोल प्लाजा पर नया नियम, अब दोगुने चार्ज से मिलेगी राहत
- नए वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। साथ ही टोल प्लाजा पर नया नियम लागू हो जाएगा। इससे लोगों को दोगुने चार्ज से राहत मिलेगी.. पढ़ें पूरी खबर