रायपुर

Train Cancel List: संबलपुर में बड़ा ब्लॉक, 7 से 14 जून तक रद्द हुईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां करें चेक

Train Cancel List: चक्रधरपुर रेलवे के ब्लॉक से रद्द और कई घंटे देरी से रवाना होनी वाली ट्रेनों को रिस्टोर कर दिया गया है। यानी टाटानगर-इतवारी दोनों तरफ से पहले जैसे ही चलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jun 2024, 7:03 AM IST
Train Cancel List

Train Cancel List: ईस्ट कोस्ट रेलवे संबलपुर मंडल के संबलपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में सरला रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 7 से 14 जून तक चलेगा। इस वजह से दो ट्रेनें कैंसिल की गई है। इसके साथ ही इस सेक्शन से ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जाएगा। वहीं चक्रधरपुर रेलवे के ब्लॉक से रद्द और कई घंटे देरी से रवाना होनी वाली ट्रेनों को रिस्टोर कर दिया गया है। यानी टाटानगर-इतवारी दोनों तरफ से पहले जैसे ही चलेगी।

Train Cancel List: रद्द रहने वाली गाड़ियां

  • गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 7 से 14 जून तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 8 से 15 जून तक रहेगी।
Train Cancel List

टाटानगर-इतवारी ट्रेन फिर से चलेगी

  • यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस एवं 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
  • यह सुविधा गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी में हावड़ा से 5 व 7 जून को तथा गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा में सीएसएमटी से 6 व 9 जून को उपलब्ध रहेगी।
  • यह सुविधा गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे में हावड़ा से 06 जून को तथा गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा में पुणे से 8 जून को उपलब्ध रहेगी।
Updated on:
6 Jun 2024, 7:03 AM IST
Published on: