रायपुर

76वां गणतंत्र दिवस: प्रयागराज कुंभ स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन में शान से फहराया तिरंगा, तीर्थ यात्रियों को दी गई बधाई

Raipur News: प्रयागराज कुंभ स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2025, 8:59 AM IST
76वां गणतंत्र दिवस: प्रयागराज कुंभ स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन में शान से फहराया तिरंगा, तीर्थ यात्रियों को दी गई बधाई

Chhattisgarh News: प्रयागराज कुंभ स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ पवेलियन में भारत माता और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त कलेक्टर अरुण मरकाम ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यह वह ऐतिहासिक दिन है जब हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक सशक्त लोकतंत्र बना। उन्होंने पवेलियन में मौजूद छत्तीसगढ़ से आए तीर्थ यात्रियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ मेला

गौरतलब है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से कुंभ मेला प्रारंभ हो चुका है, जो 26 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कुंभ मेले में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक भव्य पवेलियन का निर्माण किया है। इस पवेलियन में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है।

पवेलियन में छत्तीसगढ़ से आए तीर्थ यात्रियों के लिए ठहरने और खाने-पीने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही, सांस्कृतिक मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार राज्य की समृद्ध परंपराओं, लोक कला और संस्कृति पर आधारित नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दे रहे हैं।

प्रतिदिन हजारों तीर्थ यात्री छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन और तीर्थ यात्रियों के लिए यहां की गई व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। यहां वे न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई दे रही है, बल्कि सरकार द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से भी संतुष्ट होकर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन कुंभ मेले में श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है।

Updated on:
27 Jan 2025, 8:59 AM IST
Published on: