रायपुर

मौत बनी पहेली, युवक को बिल्डिंग से छलांग लगाता देख पड़ोस की युवती भी कूदी लेकिन सिर्फ एक की गयी जान

गिरने के बाद गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की और उसके कूदने के बाद युवती ने भी आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसका अबतक पता नहीं चल पाया है।
less than 1 minute read
Nov 19, 2019
jumed_from_building.jpg

रायपुर. मंगलवार को एक युवक ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। उसे कूदता देख बगल की दूसरी इमारत पर खड़ी युवती ने भी छलांग लगा दी। इस घटना में गिरने के कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि युवती को लोगों ने छलांग लगाते समय ही पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने एक मकान से लगाई छलांग लगा दी। युवक को नीचे गिरता देख पड़ोसी युवती ने भी मकान से छलांग लगाने की कोशिश की ,हालांकि युवती को छलांग लगाने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बचा लिया ।

गिरने के बाद गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की और उसके कूदने के बाद युवती ने भी आत्महत्या का प्रयास क्यों किया इसका अबतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला जांच शुरु कर दी है।

Published on:
19 Nov 2019 07:28 pm