रायपुर

Russian Girls Arrested: राजधानी में 2 रशियन युवतियां गिरफ्तार, बिना वीजा रह रहीं थीं तेलीबांधा में

Russian Girls Arrested: जांच में सेक्स रैकेट से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Mar 13, 2026
विदेशी लड़कियां पकड़ी गई (photo source- Patrika)

Russian Girls Arrested: रायपुर में तेलीबांधा पुलिस ने बिना वैध वीजा के रह रही दो रूसी युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार इन दोनों के खिलाफ वर्ष 2026 में भी एक मामला दर्ज हो चुका है।

ये भी पढ़ें

रायपुर में देहव्यापार का बड़ा रैकेट, रशियन युवतियों को बुलाने वाले लोकल दलाल तक नहीं पहुंची पुलिस

Russian Girls Arrested: 11 आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी शहर में रह रही थीं। पुलिस को संदेह है कि दोनों युवतियां सेक्स रैकेट से भी जुड़ी हो सकती हैं। हाल ही में इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ था कि विदेशों और देश के अलग-अलग राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही

Russian Girls Arrested: दरअसल, वीआईपी रोड पर हुए एक हादसे और उसके बाद हुए हंगामे के दौरान एक रूसी युवती और भावेश आचार्य से पुलिस ने पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान युवती ने कई अहम जानकारियां दी थीं, जिसके बाद तेलीबांधा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर क्षेत्र के कई होटलों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

Published on:
13 Mar 2026 11:37 am
Also Read
View All

अगली खबर