रायपुर

अनुज, प्रतीक और शुभम का अर्धशतक, सीएससीएस (ए) 81.4/323 रन

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-23 टीम का तीन दिवसीय सलेक्शन मैच सोमवार से शुरू हुआ। बीएसपी सिविक सेन्टर, भिलाई में खेले जा रहे सलेक्शन मैच में सीएससीएस (ए) एवं सीएससीएस (बी) के मध्य भिड़ंत हुई।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2018, 9:30 PM IST
under 23 cricket tournament in chhattisgarh
अनुज, प्रतीक और शुभम का अर्धशतक, सीएससीएस (ए) 81.4/323 रन

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-23 टीम का तीन दिवसीय सलेक्शन मैच सोमवार से शुरू हुआ। बीएसपी सिविक सेन्टर, भिलाई में खेले जा रहे सलेक्शन मैच में सीएससीएस (ए) एवं सीएससीएस (बी) के मध्य भिड़ंत हुई। सीएससीएस (ए) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ८१.४ ओवर में ३२३ रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अनुज तिवारी, प्रतीक यादव और शुभम सिंह (नाबाद) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अनुज ने 115 बॉल में 8 चौके व 1 छक्के की मदद से 68 रन, प्रतीक यादव ने 106 बॉल में 8 चौके व 1 छक्के की मदद से 66 और शुभम सिंह ने नाबाद 64 रन बनाए। सीएससीएस (बी) की ओर से बॉलिंग करते हुए आयुष सिंह ने 3 विकेट झटके। नमन धु्रव व जयदीप ने 2-2 विकेट लिए। सिद्धार्थ अग्रवाल, विश्वरंजन त्रिपाठी व गगनदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया। सीएससीएस (बी) ने पहली पारी की शुरुआत करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक 04 ओवर में बिना विकेट खोए 15 रन बना लिए हैं। जिसमें रिषभ चौबे व सानिध्य हुरकत नाबाद 6-6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अंतरमहाविद्यालयीन स्क्वैश स्पर्धा
शा. विज्ञान महाविद्यालय ने गुरुकुल महाविद्यालय को २-० से दी शिकस्त

रायपुर. शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयीन स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम स्क्वैश कांम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राधा पांडेय, प्राचार्य (शासकीय संस्कृत महाविद्यालय) और विशिष्ट अतिथि स्क्वैश एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार की उपस्थिति में किया गया। स्क्वैश कांम्प्लेक्स में खेली जा रही स्क्वैश प्रतियोगिता में सोमवार को महिला वर्ग के फाइनल में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय ने गुरुकुल महिला महाविद्यालय को २-० से और पुरुष वर्ग के फाइनल में संस्कृत महाविद्यालय ने विज्ञान महाविद्यालय को २-१ से हराया। स्पर्धा में साइंस कालेज रायपुर, शासकीय महाविद्यालय अभनपुर, डागा गल्र्स कालेज रायपुर, सेठ फूलचंद महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय महासमुंद और प्रगति कालेज रायपुर के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। मंगलवार को यूनिवर्सटी टीम का चयन किया जाएगा।

Published on: