रायपुर

UPSC Mains Exam 2023: आज से यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा शुरू, परीक्षा हॉल में भूल से भी न करें ये गलती वरना….

UPSC CSE Main Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस-2023 की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और ने बीते दिन 24 सितंबर को दो पालियों में होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2023, 12:59 PM IST
UPSC Civil Services Main 2023 exam starts from today, follow these rules
यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य 2023 परीक्षा आज से शुरू

UPSC CSE Main Exam 2023: रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सर्विस-2023 की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17, 23 और ने बीते दिन 24 सितंबर को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9 से 12 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर आशुतोष देवांगन को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया है।

इन नियमों का करें पालन

UPSC CSE Main Exam 2023: यूपीएससी मेन्स एग्जाम के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले ही मेन गेट बंद क्र दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को समय के पूर्व ही एग्जाम सेंटर में पहुंचना होगा। वहीं परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, स्मार्ट घड़ियां, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल डिवाइस लेकर जाना सख्त मना है। उम्मीदवार सिर्फ साधारण कलाई घड़ियां ही पहन सकते हैं। पहचान के लिए अपने साथ पासपोर्ट फोटो जरूर रख लें।

उम्मीदवारों के लिए जारी हुई दिशा-निर्देश ने यह भी बताया गया हैं कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र के लिए बॉल प्वाइंट काला पेन का ही उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा किसी और रंग के पेन से आप बॉल नहीं भर सकते। किसी और रंग से भरने पर कॉपी चेक नहीं की जाएगी। इसके (UPSC CSE Main Exam 2023) अलावा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है तो अभ्यार्थी एग्जाम हॉल में जाने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

Published on: