रायपुर

भाजपा के पर्यवेक्षक नियुक्त, बृजमोहन को रायपुर तो अजय को धमतरी में महापौर बनाने का मिला जिम्मा, देखें पूरी लिस्ट

नगर निगम में महापौर, सभापति व नेता प्रतिपक्ष और पालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के उम्मीदवार का करेंगे चयन।

2 min read
Dec 30, 2019

रायपुर . निकाय चुनाव के बाद अब कुर्सी की लड़ाई जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने नगर निगम में महापौर, सभापति एवं नेताप्रतिपक्ष के भाजपा उम्मीदवार चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जो निम्नानुसार है-

नगर पालिक निगम के महापौर, सभापति एवं नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए
रायपुर - बृजमोहन अग्रवाल।
बिलासपुर- प्रेमप्रकाश पाण्डेय।
दुर्ग- संतोष बाफना।
कोरबा- भूपेन्द्र सवन्नी।
अंबिकापुर- नारायण चंदेल।
चिरमिरी- भीमसेन अग्रवा।
धमतरी- अजय चंद्राकर।
राजनांदगांव- किरणदेव।
जगदलपुर- केदार कश्यप।
रायगढ़- शिवरतन शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभी जिलों के नगरपालिका में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के भाजपा उम्मीदवार चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जो इस प्रकार है-
रायपुर संभाग के तिल्दा-नेवरा में लोकेश कावड़िया।
महासमुंद जिला के महासमुंद- श्रीचंद सुन्दरानी, बागबाहरा- अंजय शुक्ला, सराईपाली- श्याम बैस।
बलौदाबाजार जिले के भाटापारा- चंदूलाल साहू, बलौदाबाजार- अशोक बजाज।
गरियाबंद- चन्द्रशेखर साहू।

दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले के अहिवारा- सुरेन्द्र पाटनी।
बालोद जिला के बालोद- अभिषेक सिंह।
दल्लीराजहरा- खूबचंद पारख।
बेमेतरा जिला के बेमेतरा- कोमल जंघे।
राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़- लाभचंद बाफना।

बिलासपुर संभाग के बिलासपुर जिले के तखतपुर- लखनलाल साहू, रतनपुर- सौरभ सिंह।
मुंगेली जिले के मुंगेली- ज्योतिनंद दुबे।
जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर- राजेश शर्मा, चांपा- मनोज शर्मा, सक्ति- गोपाल शर्मा, अकलतरा- गिरिश शुक्ला।
कोरबा जिले के दीपका- डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कटघोरा- जोगेश लाम्बा।

सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के जशपुर- मेजर अनिल सिंह।
कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़- कमलभान सिंह।
बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले के कोण्डागांव- संजय श्रीवास्तव।
कांकेर जिले के कांकेर- श्रीनिवासराव मद्दी।
दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा- लता उसेण्डी, व सुकमा जिले के सुकमा- दिनेश कश्यप को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Click & Read More Chhattisgarh News .

Published on:
30 Dec 2019 08:08 pm
Also Read
View All