रायपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने हाईकोर्ट में रिक्त विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है।
less than 1 minute read
Nov 21, 2018
latest govt job news
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन

रायपुर. अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने हाईकोर्ट में रिक्त विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। आपकों बतादें कि इच्छुक अभ्यर्थी 2 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

रिक्त पदों में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 24, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 4, असिस्टेंट प्रोग्रामर 3, सहायक रजिस्ट्रार 1, कंप्यूटर प्रोग्रामर 2, सहायक लाइब्रेरियन 5, लाइब्रेरी सहायक 1, ट्रांसलेटर 8, सहायक ग्रेड-3 के 170 एवं सहायक ग्रेड-3 (कम्प्यूटर) के 7 पद शामिल हैं।

जिसमें 23 दिसंबर को सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक डाटा एंट्री ऑपरेटर व सॉफ्टवेयर इंजीनियर एवं असिस्टेंट प्रोग्रामर की परीक्षा होगी। वहीं, दोपहर 2 से 5:15 बजे तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सहायक प्रोग्रामर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार 6 जनवरी को सुबह 9 से 12:15 बजे तक सहायक रजिस्ट्रार एवं कंप्यूटर प्रोग्रामर और 2 से 5:15 बजे तक हार्डवेयर इंजीनियर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 13 जनवरी सुबह 9 से 12:15 बजे तक सहायक लाइब्रेरियन एवं लाइब्रेरी सहायक और दोपहर 2 से 5:15 बजे तक ट्रांसलेटर की परीक्षा ली जाएगी। जबकि 27 जनवरी को सहायक ग्रेड-3 एवं सहायक ग्रेड-3 (कंप्युटर) की परीक्षा सुबह 10 से 1:15 बजे तक ली जाएगी।

Published on:
21 Nov 2018 06:30 pm