रायपुर

मैंगो, नूडल्स और मां सरस्वती के गेटअप से खिले चेहरे

वसंतोत्सव में शहर में हुए विभिन्न आयोजन

2 min read
यलो थीम पर बच्चों ने अटै्रक्टिव ड्रेस पहनकर मन मोह लिया।

रायपुर। शहर में वसंतोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि इस साल 29 और 30 जनवरी को यह पर्व सेलिब्रेट किया जा रहा है। बुधवार को राजधानी के स्कूलों में इसकी धूम रही। एमएम जूनियर स्कूल के बच्चों ने नूडल्स, फ्लॉवर और मैंगों की गेटअप पहना। साथ ही सेव गल्र्स का मैसेज दिया। इतना ही नहीं एक बच्ची ने मां सरस्वती का रूप धारण किया। इसी तरह किड्जी स्कूल में भी बच्चों ने मां सरस्वती की खास पूजा-अर्चना की। रंग-बिरंगे लिबास में उनके चेहरे खुशहाल नजर आ रहे थे। प्रकृति अब बसंतमयी हो गई है। शहर में बसंतोत्सव दो दिन मनाया जा रहा है। बुधवार को स्कूलों में बसंत पंचमी मनाई गई। बच्चे पीले व आकर्षक वस्त्र पहनकर स्कूल पहुंचे। आने वाले दिनों में मौसम भी बदल जाएगा। एएम जूनियर स्कूल की कोऑर्डिनेटर भावना कुकरेजा ने बताया, हमारे देश में शीत ऋतु के बाद मधुमास अथवा बसंत ऋतु का आगमन होता है। यह ऋतु बड़ी मस्त . .बड़ी मनभावन होती है। शीत काल में प्रकृति का वो सबकुछ जो कड़क ठंड से नष्ट अथवा सुशुप्त अवस्था में हो गया था वो पुन: नवीन रूप में हर बार से और सुन्दर शक्तिवान और स्फूर्तिमय हो चारो दिशाओं के वातावरण को आच्छादित कर देता है। हमारे चारों ओर प्रकृति के नज़ारों में खुला आकाश और वृक्ष - पेड़ - पौधे लताएं ..बाग़- बगीचा ..ही द्रश्यमान होते हैं। इस समय खिली-खिली धूप, बेल- लताओं में नए-नए पत्ते - कोंपलें ..मंजरियां तथा रंग- बिरंगे -सुंगंधित फूलों के गुच्छों से सजे ..पेड़ -पौधे साथ ही स्वादिष्ट फलों से लदी वृक्षों की डालियां ..कलरव करते ..पक्षी- गण ..मस्त चलती बयार किसको नही आनंदित कर देती है .

ये भी पढ़ें

9 देशों के एम्बेसडर रह चुके मलय पहुंचे रायपुर, बोले- सीएए और एनआरसी से भारत की छवि बिगड़ी
Published on:
30 Jan 2020 12:02 am
Also Read
View All