CG Vegetable Price Hike:बारिश के कारण सब्जियां महंगी हो गई हैं। मानसून की मार छत्तीसगढ़ में लोगों की किचन पर पड़ रही है....
Vegetable Price Hike: राजधानी में हरी सब्जी के साथ में आलू-प्याज के दाम भी महंगे हो गए है। टमाटर भी कुछ दिनों तक नागरिकों की जेब ढीली कर रहा था। पिछले दिनों बाजार में 80 रुपए किलो तक पहुंच गया था। शहर में कई जगह बाजार लगते हैं। इनमें कई अलग अलग कीमत भी ग्राहकों को चुकाना पड़ता है।
हर बाजार में अलग भाव देखने को मिलता है। बारिश के चलते बाजार में सब्जियों की आवक कम होने के वजह से ऐसे हालत बन हुए है। नदी नाले उफान पर है, सब्जियों की खेती इन जगहों के आसपास ही की जाती है। जलभराव के वजह से खेती करना मुश्किल हो जाता है।
आलू - 40 से 45
प्याज - 40 से 45
टमाटर - 40 से 45
गोभी - 90 से 100
पत्तागोभी - 50 से 60
बैंगन - 60 से 70
बरबटी - 70 से 80
लौकी - 20 से 30
कद्दु - 15 से 20
करेला - 50 से 60
भिंड़ी - 70 से 80
धनिया - 110 से 120
हरा मिर्ची - 70 से 80
कच्चा केला - 40 से 50
शिमला मिर्च - 90 से 100
लहसुन - 200 से 250
फुल गोभी - 100 से 120
मूली - 30 से 40
मुनगा - 100 से 110
कटहल - 60 से 70
गिलकी - 40 से 50
कुंदरु - 40 से 50