CG Weather Alert : शहर में सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। सूर्योदय के बाद धीरे-धीरे धुंध भी हट गई। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
CG weather update : शहर में सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। सूर्योदय के बाद धीरे-धीरे धुंध भी हट गई। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। रायपुर का पारा 14 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 14.5 डिग्री पर आ गया। (weather forcaste) प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन और रात का पारा 1 से 2 डिग्री तक बढ़ गया है।
CG Weather Alert : हालांकि दो दिन फिर से ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। राजधानी समेत प्रदेशभर में बादलों के आवाजाही के कारण ठंड ने अपना फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की वजह से दृश्यता में भी गिरावट हुई है। (weather forcast) मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदल गई। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। (weather update) अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।
नमी में आई कमी
Weather Alert : पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के कारण नमी की मात्रा में थोड़ी कमी आई है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। (weather alert) पूर्व से अपेक्षाकृत गर्म हवा रही है। (weather news) इसके कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी सी वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है, लेकिन कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा है।
तापमान एक नजर मेंजिला अधि. न्यू.
- रायपुर 29.4 14.5
- बिलासपुर 29.2 13.6
- पेंड्रा रोड 28.0 11.8
- अंबिकापुर 26.8 09.5
- जगदलपुर 30.0 11.4
- दुर्ग 28.8 13.2
- राजनांदगांव 29.0 11.4