रायपुर

ब्रेक के बाद मानसून हुआ दोबारा सक्रिय, 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है

2 min read
Aug 09, 2018
ब्रेक के बाद मानसून हुआ दोबारा सक्रिय, 24 घंटो के भीतर भारी बारिश की चेतावनी

महासमुंद. लंबे बे्रक के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ। कुछ देर झमाझम के बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे करीब हफ्तेभर का बारिश का कोटा पूरा हो गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। बुधवार को बसना विकासखंड के भदरपाली नाला में बारिश के कारण पानी का बहाव तेज हो गया। रेत से लदे दो टै्रक्टर बहने लगे। हालांकि, कोई हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। मंगलवार की रात से बुधवार दोपहर ३ बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। आसमान में काले बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं भी चलीं। बुधवार को जिले में औसम बारिश 56.2 मिमी दर्ज की गई। महासमुंद शहर में 23 मिमी बारिश हुई।

पूरे जिले में सबसे ज्यादा 122 मिमी बारिश बसना में दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडि़शा समुद्र तट पर एक कम दाब का क्षेत्र अवदाब में परिवर्तित हो गया है। एक ऊपरी चक्रवाती घेरा तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक विस्तार है। जो उत्तर- पश्चिम दिशा में बढऩे के कगार पर है। इसके अलावा उत्तरी छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से जिले सहित पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तरी व मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होगी। वहीं 12 अगस्त को भी अच्छी बारिश की हो सकती है। इससे किसानों को सबसे ज्यादा राहत मिल सकती है।

बार-बार मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी धूप, तो कभी बारिश हो रही है। इसका असर सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। प्रतिदिन अस्पताल में 300 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएस डॉ. आरके परदल ने बताया कि अस्पताल में वायरल फीवर के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण सेहत पर असर पड़ा है।

औसत 56.2 556.1 669

ये भी पढ़ें

नगर के युवाओं को सबसे बड़ा तोहफा, बीपीओ में एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
Updated on:
09 Aug 2018 01:17 pm
Published on:
09 Aug 2018 12:16 pm