राजनांदगांव में शुरू होगा बीपीओ
10 हजार वर्ग फीट कैंपस में फैले राजनांदगांव के बीपीओ का नाम आरोहण रखा गया है जिसका अर्थ होता है वृद्धि। अपने नाम के अनुरूप आरोहण 300 युवाओं को रोजगार देने से अपना काम आरंभ करेगा, फिर धीरे-धीरे 500 युवाओं को रोजगार और अंतत: 1000 युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार मिलेगा। यह बीपीओ इसी सप्ताह से कार्यशील हो जाने की संभावना है। पहली बैच के लिए युवाओं का चिन्हांकन एवं प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।